एशियन खाने से प्रेरित पनीर टिक्कापनीर टिक्का की विधि में पूरबी मसाले डाल कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाएँ।
पनीर टिक्का की विधि में पूरबी मसाले डाल कर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाएँ।
Ingredients
- १०-१२ पनीर के टुकड़े
- १ बड़ा चम्मच लहसुन
- १ बड़ा चम्मच हरी मिर्चें
- १ छोटा चम्मच भूरी शक्कर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- १ बड़ा चम्मच शहद
- १/४ कप लाइट सोया सॉस
- २ बड़े चम्मच तिल का तेल
- २ बड़े चम्मच सुनहरी वाइन का सिरका
- २ बड़े चम्मच तुलसी के पत्ते
- २ बड़े चम्मच धनिए के पत्ते
- १ बड़ा चम्मच गैलंगल
- ३/४ कप शिमला मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- काली मिर्च स्वाद अनुसार
Preparations

- एक बोल में लहसुन, गैलंगल, हरी मिर्च, भूरी शक्कर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और मिर्च, सोयासॉस, तिल का तेल, शहद, व्हाइट ऑइल सिरका, धनिया पत्ता, तुलसी के पत्ते, पीली शिमलामिर्च, हरी शिमलामिर्च और लाल मिर्च, और कटे हुये पनीर के टुकड़े डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएँ।
- पनीर और सब्जियों को स्क्युअर्स में लगायें ।
- ऊषा ३६०° आर हैलोजन ओवेन में इसे २००°C तापमान पर १०-१२ मिनट के लिए ग्रिल करें।
- इन तैयार पनीर के टुकड़ों को स्वीट चिल्ली सॉस के साथ सजाएँ।
Cooking tip
सोया सॉस और व्हाइट सिरका लाइट ही इस्तेमाल करें, इससे स्वाद मध्यम रहता है, ज़्यादा तीखा नहीं होता।