क्रिस्पी कुसाडिलसमेक्सिको का एक कुरकुरा और लोकप्रिय पनीर का यह व्यंजन, दोस्तों में बांटने के लिए उत्तम है।
मेक्सिको का एक कुरकुरा और लोकप्रिय पनीर का यह व्यंजन, दोस्तों में बांटने के लिए उत्तम है।
Ingredients
- २ बड़े चम्मच जैतून का तेल
- १ छोटा प्याज़
- १ छोटा चम्मच लहसुन
- १० मशरूम्स
- ½ कप कॉर्न
- २ बड़े चम्मच सालसा सॉस
- स्वादानुसार नमक
- काली मिर्च स्वाद अनुसार
- ½ कप पनीर
- १/२ कप हंग दहीं
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- १/४ कप जलपिनोज
- १ हरी मिर्च
- २ टोर्टिल्लास
- १/४ कप मोजरेला चीज़
Preparations

- एक कढ़ाई में जैतून का तेल गर्म करें। प्याज़, लहसुन, मशरूम्स, कॉर्न डालें और पकाएँ। सालसा, नमक, काली मिर्च डालें और अच्छे से पकाएँ।
- एक बोल में पनीर, हंग दहीं, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जलपिनोज, हरी मिर्चें डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- टोर्टिल्ला शीट्स के ऊपर थोड़ा थोड़ा जैतून का तेल लगाएँ। पनीर और हंग दहीं के मिश्रण को टोर्टिल्ला शीट पर फैलाएँ और ऊपर से सब्जियाँ और मोजरेला चीज़ डालें। टोर्टिल्ला को मोड़ें।
- ऊषा हैलोजन ओवेन के ऊपर के हिस्से को थोड़े से तेल के साथ ग्रीस करें। ओवन में टोर्टिल्ला रखें और २१०˚ पर ५ मिनट के लिए ग्रिल करें।
- सलाद पत्ता, सालसा और जैलपीनो के साथ गार्निश करें।
