ताज़ा टोमॅटो ब्रुशेटाइटॅलियन हॉर्स डुएवरे, टोमॅटोब्रुशेटा बनाने में आसान और खाने के बीच एक बहुत बढ़िया स्नैक भी है।
इटॅलियन हॉर्स डुएवरे, टोमॅटोब्रुशेटा बनाने में आसान और खाने के बीच एक बहुत बढ़िया स्नैक भी है।
Ingredients
- फ्रेंचब्रैड के ५ टुकड़े
- २-३ कटे हुए टमाटर
- स्वादानुसार नमक
- काली मिर्च स्वाद अनुसार
- २ चम्मच जैतून का तेल
- १०-१२ तुलसी के पत्ते
- १ छोटा चम्मच लहसुन पेस्ट
Preparations

- एक मिक्सिंग बोल में टमाटर, नमक, मिर्च, जैतून का तेल, तुलसी के पत्ते डालें और उसे अच्छे से मिलाएँ।
- फ्रेंचब्रैड के टुकड़ों को बेकिंग ट्रे पर रखें और उन के ऊपर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएँ ब्रैड को ऊषा ओटीजी में २००˚ पर ५-६ मिनट के लिए ग्रिल करें।
- टोस्टेड ब्रैड पर थोड़ा सा लहसुन का पेस्ट फैलाएँ और टमाटर के मिश्रण को उसके ऊपर लगाएँ। ऊषा ओटीजी में २००˚ पर ४-५ मिनट के लिए दोबारा ग्रिल करें।
- कुछ प्याज़ों से इसे सजाएँ


