कटहल के कबाब
Ingredients
- १ बड़ा चम्मच तेल
- २ बड़े चम्मच लहसुन
- ३ बड़े चम्मच अदरक
- २ हरी मिर्च
- २ प्याज
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- १ छोटा चम्मच सूखा आम का पाउडर
- १ छोटा चम्मच चाट मसाला
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- ५०० ग्राम उबला हुआ कटहल
- स्वादानुसार नमक
- पानी जितनी ज़रूरत हो।
- १/४ कप बेसन
- ३/४ कप पूरी तरह से निथरी हुई दही
- १ बड़ा चम्मच पुदीने के पत्ते
- १ बड़ा चम्मच मिश्रित मेवे
- ग्रीस करने के लिए तेल
गार्निश
- पुदीने की चटनी
- अनार
- धनिए के पत्ते
Preparations

- एक पैन में तेल, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालें और मिलाएँ। लाल मिर्च पाउडर, सूखा आम का पाउडर, चाट मसाला, जीरा, धनिया, उबला हुआ कटहल, नमक, पानी डालें और २ मिनट के लिए हल्का तलें।
- ऊषा फूड प्रोसेसर में मिश्रण डालें और ग्राइंड करें।
- मिश्रण में बेसन डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- एक कटोरे मेंपूरी तरह से निथरी हुई दही, पुदीने के पत्ते, मिश्रित मेवे, नमक डालें और मिलाएँ।
- मिश्रण का छोटा सा हिस्सा लें और उस में दही डाल कर अच्छे से बंद करके छोटा कबाब बनाएँ।
- कबाब के ऊपर ब्रश से तेल लगाएँ और ऊषा ओटीजी के इस्तेमाल से १५ मिनट के लिए १८०˚ के लिए ग्रिल करें।
- अनार और धनिए के पत्तों से गार्निश करें और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
Cooking tip
दावत में असाधारण स्वाद के लिए आपके मुंह में पिघलने वाले कटहल से बना कबाब स्नैक्स के रूप में परोसा जा सकता है।
