अप्पम के साथ अनन्नास मीन मोइलीकेरेला के स्वादिष्ट पकवान इस पारंपरिक फिश करी का मज़ा उठाएँ। यह नाम “मीन मोइली” का अंग्रेजी में मतलब है फिश करी
केरेला के स्वादिष्ट पकवान इस पारंपरिक फिश करी का मज़ा उठाएँ। यह नाम “मीन मोइली” का अंग्रेजी में मतलब है फिश करी
Ingredients
- ३०० ग्राम किंगफिश
- १ बड़ा प्याज़ कटा हुआ
- ३-४ हरी मिर्चें
- १२-१५ करी पत्ते
- १/२ छोटे चम्मच मिर्च
- १/४ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- १ इंच अदरक (अच्छी तरह से बारीक कटा हुआ)
- ४ लहसुन के दाने (अच्छी तरह से बारीक कटा हुआ)
- १/४ बड़ा चम्मच गर्म मसाला
- नींबू का रस- आधे नींबू का
- १ कप कोकोनट मिल्क
- १०-१२ अनन्नास के टुकड़े
- नमक
- नारियल का तेल
मैरीनेट करने के लिए
- १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- १/४ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
Preparations

- एक मिक्सिंग बोल में अनन्नास के टुकड़े, नमक, मिर्च, हल्दी पाउडर, नींबू का रस और किंगफिश को डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। नारियल तेल को कड़ाही में गर्म करें। मछली को दोनों तरफ से अच्छे से पकाएँ।
- दूसरी कढ़ाई में नारियल तेल गर्म करें। अदरक, लहसुन डाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब इसमें करी पत्ते, हरी मिर्च, नमक और प्याज़ डालें और पकाएँ।
- हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, पकी हुई मछली, खटाई वाले अनन्नास के टुकड़े, कोकोनट मिल्क और नींबू का रस मिलाएँ। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएँ।
- गरमा-गर्म अप्पमके साथ परोसें।
Cooking tip
अनन्नास को मोइली में डालने से पहले थोड़ा सा फ्राई भी कर सकते हैं