जीरो आयल ब्रॉकोली और ज़ूकीनी चिकन

इसका नाम थोड़ा बड़ा हो सकता है लेकिन यह पकवान उतना ही सेहतमंद है जितना यह सुनने में लगता है। जीरो ब्रॉकोली और ज़ूकीनी चिकन में कम फैट, कम कार्ब्स और मज़ेदार स्वाद है जो आपकी स्वाद कलिकाओं को सम्मोहित कर देगा।

Ingredients

  •  हड्डी के साथ १ किलोग्राम चिकन, टुकड़ों में कटा हुआ
  •  १/२ कप हरी फूल गोभी, बड़े टुकड़ों में कटी हुई
  •  १/२ कप ज़ूकीनी, बड़े टुकड़ों में कटा हुआ
  •  १ बड़ा प्याज़, चार टुकड़ों में कटा हुआ


मैरिनेट करने के लिए

  •  १ बड़ा चम्मच लहसून का पेस्ट 
  •  २ छोटे चम्मच टमाटर का पेस्ट
  •  २ तेज पत्ते
  •  ६ से ८ पीसी हुई काली मिर्च
  •  १/४ छोटा चम्मच जायफल
  •  १/४ कप ताज़ा अजमोद, कटा हुआ
  •  ५-६ बड़े चम्मच बीबीक्यू सॉस
  •  १ बड़ा चम्मच नींबू का जूस
  •  १/२ कप पानी में घुला १ बड़ा चम्मच मैदा
  •  कटे हुए ताज़ा अजमोद के पत्ते (गार्निश करने के लिए)
  •  स्वादानुसार नमक

Preparations

जीरो आयल ब्रॉकोली और ज़ूकीनी चिकन
  • कटे हुए ताज़ा अजमोद के पत्तों (गार्निश के लिए) को छोड़कर चिकन को सभी मैरिनेड सामग्रियों के साथ मैरिनेड करें। इसे ३० मिनटों के लिए छोड़ दें।
  • कुकर को राइस सेटिंग पर सेट करें।
  • मैरिनेट किए चिकन और सब्ज़ियों को इसमें डालें और प्रेशर कुक करें।
  • जब एक बार नोब कीप वॉर्म पोजीशन पर पहुँच जाती है और चिकन पक जाता है तो ढक्कन उतारकर पकाते हुए और अक्सर हिलाते हुए (यदि आवश्यक हो) अतिरिक्त पानी निकालें।
  • सॉस चिकन और सब्ज़ियों के ऊपर अच्छी तरह से कोट की जानी चाहिए।
  • ताज़े अजमोद के साथ गार्निश करें।
  • गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।
Cooking tip

यह सुनिश्चित करें कि सॉस चिकन और सब्ज़ियों के ऊपर अच्छी तरह से कोट की गई है।

More recipes from this collection

Our Collections

Registered Office (Manufacturer/Importer)

USHA INTERNATIONAL LIMITED, SURYA KIRAN BUILDING,
19 K. G. MARG, NEW DELHI - 110 001

SUPPORT
For consumer complaints, contact Customer Relation Officer at
Usha Cook

Plot. No. 15, Institutional Area, Sector-32, Gurugram- 122 001, Haryana,
Toll Free No. 18 001 033 111 • E-mail: usha_care@usha.com • Website: www.usha.com

All Rights Reserved. Usha International Ltd.