केले के मफि़न्सस्वादिष्ट केले से बने मफि़न्स बढ़िया कपकेक्स होते हैं जो आपके बच्चे केले की जगह खाना पसंद करेंगे।
स्वादिष्ट केले से बने मफि़न्स बढ़िया कपकेक्स होते हैं जो आपके बच्चे केले की जगह खाना पसंद करेंगे।
Ingredients
- १०० ग्राम बिना नमक वाला मक्खन
- ८० ग्राम मवाना सिलैक्ट ब्रेकफास्ट शुगर
- २ अंडे
- १ बड़ा चम्मच वनीला अर्क
- ९० ग्राम सामान्य आटा
- ३ ग्राम बेकिंग पाउडर
- २ मसले हुए केले
- मवाना सिलैक्ट आइसिंग शुगर
Preparations

- एक कटोरे में बिना नमक वाला मक्खन डालें और ऊषा हैण्ड ब्लेंडर के इस्तेमाल से उसकी क्रीम बना लें। मवाना सिलैक्ट ब्रेकफास्ट शुगर डालें और अच्छे से मिलाएँ। अंडे, वनीला अर्क डालें और उनमें ब्लेंड करें।
- बेकिंग पाउडर के साथ साधारण आटा डालें और मुलायम बैटर के रूप में फोल्ड करें। अब मसले हुए केले डालें और मिलाएँ।
- पेपर लाइनर के साथ मफिन ट्रे लगाएं। उन्हें बैटर से भर दें और ऊषा ओटीजी में २०-२५ मिनट के लिए १८०˚ पर पकाएँ।
- मवाना सिलैक्ट आइसिंग शुगर से गार्निश करें।

