बटर चिकनसबके द्वारा पसंद की जाने वाली सदा लोक-प्रिय भारतीय चिकन रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती है। चावल और रोटी दोनों के साथ चखा जा सकता है।
सबके द्वारा पसंद की जाने वाली सदा लोक-प्रिय भारतीय चिकन रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती है। चावल और रोटी दोनों के साथ चखा जा सकता है।
Ingredients
- ४ बड़े चम्मच पूरी तरह से निथरी हुई दही।
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- १ बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पाउडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
- १ बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- ४०० ग्राम बोनलेस चिकन
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- २ इलायची
- १ इंच दालचीनी
- २ तेज पत्ते
- ६-७ काली मिर्च
- ३-४ लौंग
- १/२ छोटा चम्मच हरी मिर्च पाउडर
- १ छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- १/४ कप प्याज प्यूरी
- १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- २ छोटे चम्मच कसूरी मेथी
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला
- १ बड़ा चम्मच मवाना सुपर फाइन शुगर
- पानी जितनी ज़रूरत हो।
- १ कप ताज़ा टमाटर प्यूरी
- १/२ कप बना-बनाया टमाटर प्यूरी
- ४ बड़े चम्मच क्रीम
Preparations

- एक मिक्सिंग बोल में पूरी तरह से निथरी हुई दही, लाल मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा, नमक, नींबू का रस, सरसों का तेल डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- बोनलेस चिकन के टुकड़े डालें और मैरीनेट करें। ३० मिनट के लिए छोड़ दें।
- स्क्यूअर्स में चिकन डालें और ऊषा ओटीजी में १२ मिनट में २२०˚ तक ग्रिल करें।
- एक पैन में मक्खन गर्म करें। इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, काली मिर्च, लौंग डालें और हिलाएँ। हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज प्यूरी डालें और पकाएँ। धनिया पाउडर, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, गरम मसाला, नमक, मवाना सुपर फाइन शुगर, पानी डालें और हिलाएं। ताज़ा टमाटर प्यूरी, बनी-बनाई टमाटर प्यूरी डालें और पकाएँ। एक बार जब बन जाए तो क्रीम में ब्लेंड करें
- ग्रिल किया हुआ चिकन पैन में डालें और कुछ समय के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- क्रीम और कसूरी मेथी से गार्निश करें।

