गाजर और पाइन नट्स क्रम्बल
Ingredients
- २०० ग्राम गाजर
- १ बड़ा चम्मच घी
- १५० ग्राम खोया बर्फी
- ५० ग्राम पाइन नट्स
- ५० ग्राम मक्खन
- ५० ग्राम आटा
- २ बड़े चम्मच मवाना सुपर फाइन शुगर
- २ बड़े चम्मच दूध
- इसके साथ परोसें
- वनीला आइस क्रीम
गार्निश
- माइक्रोग्रीन्स
Preparations

- ऊषा फूड प्रोसेसर के इस्तेमाल से गाजर को कद्दूकस करें।
- एक फ्राइंग पैन में घी डालें और कद्दूकस किए हुए गाजर को खोए की बर्फी और पाइन नट्स के साथ पकाएँ।
- एक मिक्सिंग बोल में मक्खन, आटा, मवाना सुपर फाइन शुगर मिलाएँ और हाथ से मिलाकर उसे भुरभुरा बनाएं। रेमिकिन कटोरे को गाजर के मिश्रण के साथ ३/४ हिस्से तक भरें और इसके ऊपर थोड़ा दूध और क्रंबल मिश्रण डालें।
- ऊषा ओटीजी का उपयोग करके १५ मिनट के लिए १८०˚ पर पकाएँ।
- वनीला आइसक्रीम के साथ परोसें और माइक्रोग्रेन के साथ गार्निश करें।
Cooking tip
इन गाजरों और पाइन नट क्रंबल्स के साथ, हर बाईट में गाजरों की मिठास और पाइन नट्स के फाइन टेक्सचर का स्वाद लें।