राजमा सलादस्वस्थ और स्वादिस्ट शाकाहारी पकवान, प्रोटीन से भरपूर जो एक स्वादिष्ट भोजन बनता है।
स्वस्थ और स्वादिस्ट शाकाहारी पकवान, प्रोटीन से भरपूर जो एक स्वादिष्ट भोजन बनता है।
Ingredients
- २ कप राजमा
- स्वादानुसार नमक
- ४ कप पानी
- १/२ कप शिमला मिर्च
- २ टमाटर
- १/४ कप मक्की के दाने
- २ प्याज
- स्वाद के लिए काली मिर्च पाउडर
- ४-५ बड़े चम्मच जैतून का तेल
- १ नींबू का रस
- १/४ कप धनिए के पत्ते
- ६-७ लवाश के टुकड़े
- ३-४ बड़े चम्मच वेज मेयोनेज
- लेमन वेज
Preparations

- भिगोए हुए राजमा, नमक और पानी ऊषा इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर में डालें। ढक्कन बंद करें और नॉब को बीन मोड पर करें। जब नोब कीप वॉर्म मोड पर अपने आप रीसेट हो जाए तो राजमा निकाल लें।
- एक कटोरे में, आधे राजमा, शिमला मिर्च, टमाटर, मक्की के दाने, प्याज, काली मिर्च पाउडर, नमक, जैतून का तेल, नींबू का रस और धनिया के पत्ते डालें मिश्रण को एक साथ मिलाएँ।
- एक दूसरे कटोरे में बाकी बचे राजमा, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लवाश के टुकड़े, वेज मेयोनेज, नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और सारे मिश्रण को एक साथ मिलाएँ।
- लवाश और लेमन वेज के साथ गार्निश करें।
