मैंगो दालइस मैंगोदाल रेसीपी के साथ अपनी रोज़ बनने वाली दाल में एक स्वादिष्ट टैंगी ट्विस्ट जोड़ें। दक्षिण भारत में लोकप्रिय, मैंगो दाल चावल और रोटी दोनों के साथ अच्छी लगती है।
इस मैंगोदाल रेसीपी के साथ अपनी रोज़ बनने वाली दाल में एक स्वादिष्ट टैंगी ट्विस्ट जोड़ें। दक्षिण भारत में लोकप्रिय, मैंगो दाल चावल और रोटी दोनों के साथ अच्छी लगती है।
Ingredients
- १५० ग्राम अरहर दाल (१ घंटे से भिगोई हुई)
- १ मध्यम आकार का कच्चा आम लें(१ इंच के टुकड़ों में काटें)
- एक चुटकी हींग
- १/२ छोटा चम्मच राई
- १/२ छोटा चम्मच जीरा
- ५-६ करी पत्ते
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी
- १/४ छोटा चम्मच लाल मिर्च
- १ छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- २-३ हरी मिर्चें
- १ बड़ा चम्मच लहसून का पेस्ट
- १ बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
- १ बड़ा चम्मच घी
Preparations

- ऊषा ईपीसी बटन को दाल पर सेट करें।
- घी, राई, जीरा, करी पत्ते और हींग डालें और अच्छे से मिलाएँ। इसके बाद अदरक और लहसुन की पेस्ट डालें और मिलाएँ। हरी मिर्चें, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और चीनी डालते हुये इन सब सामग्रियों को अच्छे से मिलाएँ।
- भिगोई हुई दाल और जरूरत अनुसार पानी मिलाएँ। ऊषा ईपीसी का ढक्कन बंद करें और उस दाल को पकाएँ जब तक बटन कीप वर्म मोड तक नहीं पहुँचता। ढक्कन को खोलें और उसमें कच्चे आम के टुकड़े डालकर १० मिनट तक पकाएँ। (खुले ढक्कन के साथ)
- धनिये से सजाकर गरमा-गर्म परोसें।
Cooking tip
केवल कच्चे आम का ही इस्तेमाल करें, उसकी जगह थोड़े पके आम भी नहीं चलेंगे।
