तंदूरी फिश पॉम्फ्रेटउत्तम स्वादिष्ट मैरीनेट की हुई पॉम्फ्रेट और तंदूर में बनाई गई
उत्तम स्वादिष्ट मैरीनेट की हुई पॉम्फ्रेट और तंदूर में बनाई गई
Ingredients
- १ बड़ा चम्मच धनिया
- २ इंच अदरक
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ८-१० लहसुन की पुत्थी
- १ प्याज
- १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च के दाने
- १/२ कप हंग दहीं
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- २ बड़े चम्मच तेल
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- १ नींबू का रस
- २ पूरे पॉम्फ्रेट
- धनिया स्प्रिग
Preparations

- धनिया, अदरक, जीरा, लहसुन, प्याज, काली मिर्च को मिक्सर जार में डालें और ऊषा इम्प्रेज़ा प्लस मिक्सर ग्राइंडर के इस्तेमाल से ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें।
- एम कटोरे में हंग दहीं, पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, नमक, कसूरी मेथी, नींबू का रस डालें और मिलाएँ।
- बेकिंग ट्रे में फिश को मसाला लगा के ३० मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- ऊषा ओटीजी में १८०˚ पर २० मिनट के लिए ग्रिल करें।
- धनिया स्प्रिग से गार्निश करें और सलाद और चटनी के साथ परोसें।
