एप्पल क्रम्ब्लसुनहरी क्रंब टॉपिंग्स के साथ एप्पल क्रम्ब्ल आपके मुंह में पानी ला देगी। एक बार यह रेसिपी आज़मायेंगे, तो आपकी जिव्हा बार-बार इसकी मांग करेगी।
सुनहरी क्रंब टॉपिंग्स के साथ एप्पल क्रम्ब्ल आपके मुंह में पानी ला देगी। एक बार यह रेसिपी आज़मायेंगे, तो आपकी जिव्हा बार-बार इसकी मांग करेगी।
Ingredients
- २ पैकेट डाइजेस्टिव बिस्कुट
- ७५ ग्राम मक्खन जो नमकीन न हो
- ५०० ग्राम सेब
- ५० ग्राम मवाना सिलैक्ट ब्रेकफास्ट शुगर
- एक चुटकी दालचीनी पाउडर
- २० ग्राम किशमिश
- १० ग्राम काजू
- फेंटी हुई मलाई
- पुदीने के पत्ते
Preparations

- मिक्सिंग बोल में डाइजेस्टिव बिस्कुट का चूरा,सादा मक्खन डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- सादे मक्खन को पैन में गर्म करें। कटे हुए सेब, मवाना सिलैक्ट ब्रेकफास्ट शुगर, दालचीनी पाउडर, किशमिश, काजू डालें और अच्छे से पकाएँ।
- बिस्कुट का चूरा नीचे बेकिंग डिश में डालें। इसके ऊपर पका हुआ सेब मिश्रण डालें और उसके ऊपर बिस्कुट का चूरा डालें। डिश को ऊषा ओटीजी में २००˚ पर १५ मिनट के लिए पकाएँ।
- फेंटी हुई क्रीम और पुदीने के पत्तों से गार्निश करें।

