सब्जियों से बेक्ड पासतायह एक ही बार में आसानी से पक जाने वाला व्यंजन है और आप अपने आप को इस सब्जियों से भरपूर और पनीर से लपटा व्यंजन खाने से नहीं रोक सकते।
यह एक ही बार में आसानी से पक जाने वाला व्यंजन है और आप अपने आप को इस सब्जियों से भरपूर और पनीर से लपटा व्यंजन खाने से नहीं रोक सकते।
Ingredients
- १ छोटा चम्मच जैतून का तेल
- स्वादानुसार नमक
- १ कप पेने पासता
- ३ छोटे चम्मच बटर
- ३ बड़े चम्मच आटा
- २ १/२ कप दूध
- काली मिर्च स्वाद अनुसार
- १/२ छोटा चम्मच ओरिगेनो
- १ बड़ा चम्मच अजमोद
- ३० ग्राम तैयार खाद्य पनीर
- १ छोटा चम्मच लहसुन
- १ छोटा प्याज़
- १ बड़ा चम्मच मिश्रित जड़ी-बूटियाँ
- १ छोटा चम्मच दरदरी पिसी मिर्च
- ¼ कप फलियाँ
- १/४ कप फूलगोभी
- १/४ कप पीली शिमला मिर्च
- १/४ कप लाल शिमला मिर्च
- ३-४ मशरूम्स
- ५० ग्राम तैयार खाद्य पनीर
- ५० ग्राम मोजरेला चीज़
- अजमोद
- खाद्य फूल
- छोटी गाजर
Preparations

- पानी को बर्तन में गारम करें। उसमें जैतून का तेल और नमक डालें। पेने पासता डालें और उसे हिलाएँ। कुक एल डेंटे
- व्हाइट सॉस बनाने के लिए एक कढ़ाई में थोड़ा मक्खन पिघला लें। इसमें मैदा तब तक मिलाएँ जब तक यह अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएँ। धीरे धीरे दूध डालें और उस सॉस को मुलायम करने के लिए उसे हिलाते रहें। काली मिर्च, ओरिगेनो, अजमोद, नमक, खाद्य पनीर डालें और उसे अच्छे से मिलाएँ।
- एक अलग बर्तन में थोड़ा मक्खन पिघलाएँ। लहसुन, प्याज डालें और रंग बदलने तक पकाएँ। फिर मिश्रित जड़ी बूटियाँ, दरदरी पिसी मिर्च, नमक, काली मिर्च डालें और अच्छे से मिलाएँ। फलियाँ, फूलगोभी, पीली शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, मशरूम डालें और १-२ मिनट तक पकाएँ। पासता को सब्जियों के साथ डालें और फिर १-२ मिनट तक पकाएँ।
- पासता और सब्जियों को एक बेकिंग डिश में सजाएँ। व्हाइट सॉस को उसके ऊपर डालें और खाद्य पनीर और मोजरेला चीज़ के साथ उसकी एक परत बनाएँ।
- ऊषा हैलोजन ओवेन में ८ मिनट के लिए १८०˚ तापमान पर बेक करें।
- अजमोद के पत्तों, खाद्य फूलों, छोटी गाजरों और थोड़ी सी व्हाइट सॉस के साथ गार्निश करें।