दाल मखनीएक मशहूर भारतीय पकवान, यह रेसिपी अपने क्रीम बेस से जानी जाती है।
एक मशहूर भारतीय पकवान, यह रेसिपी अपने क्रीम बेस से जानी जाती है।
Ingredients
- २ बड़े चम्मच घी
- १ बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- १/२ कप टमाटर का पेस्ट
- १/४ कप बनी बनाई टमाटर प्यूरी
- १ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- १ कप भिगोई हुई साबुत उर्द
- १/४ भिगोए हुए राजमा
- स्वादानुसार नमक
- ४ कप पानी
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला
- २ छोटे चम्मच कसूरी मेथी
- १/४ कप क्रीम
- अदरक
- धनिया स्प्रिग
Preparations

- ऊषा इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर को चालू करें और नॉब को ५ मिनट पर लगाएँ।
- थोड़ा घी गर्म करें। अदरक- लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और हल्का तलें। तैयार टमाटर प्यूरी, ताज़ा टमाटर प्यूरी, जीरा, धनिया पाउडर डालें और पकाएँ।
- भिगोई हुई साबुत उर्द, राजमा, नमक, पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और नॉब को दाल मोड पर कर दें। एक बार जब सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो नॉब अपने आप वार्म मोड पर रिसेट हो जाएगी।
- ढक्कन खोलें। गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालें और मिलाएँ। ऊषा हैण्ड ब्लेंडर से दाल ब्लेंड करें। क्रीम डालें और मिलाएँ।
- थोड़ी क्रीम, अदरक और धनिया के पत्तों से गार्निश करें और गरमा गर्म परोसें।
