धनसक

क्या आप एक शानदार पारसी व्यंजन चखना चाहते हैं? धंसक ट्राई करे जो आपके टेस्ट बड्स के लिए एक उत्तम डिश है

Ingredients

  • ३ कश्मीरी लाल मिर्च
  • १/२ छोटा चम्मच पेपर कॉर्न
  • १ चक्र फूल
  • ३ हरी इलायची
  • १ काली इलायची
  • १/२ छोटा चम्मच जीरा
  • ३ लौंग
  • १ बड़ा चम्मच साबुत धनिया 
  • १/२ इंच दालचीनी
  • १ छोटा चम्मच हल्दी   
  • १ छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी
  • ६ लाल मिर्च (या स्वाद अनुसार )
  • ३ हरी मिर्चें 
  • १/४ कप ताज़ा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • १/४ कप ताज़ा डिल, बारीक कटा हुआ (सोया/शेपू)
  • ५ बड़े चम्मच चना दाल, तूर दाल, मसूर दाल,मूंग दाल (२ घंटे भिगोई हुई )
  • ३ टमाटर, बारीक कटे हुए 
  • १/२ कप प्याज़, बारीक़ कटे हुए 
  • २ तेजपत्ते
  • १ बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • १ छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट 
  • ४०० ग्राम हड्डी के साथ मटन (छोटे छोटे टुकडो में कटा हुआ )
  • १/४ कप इमली का जूस
  • १ छोटा चम्मच गुड 
  • २ बड़े चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक

Preparations

Dhansak Recipe Thumbnail
  • बर्तन को धीमी आग पर गर्म करें। गर्म होने पर उसमें लाल मिर्च,पेपर कॉर्न, तेजपत्ते, चक्र फूल, हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, जीरा, दालचीनी और सूखे भूने मसाले डालें।
  • सूखे भूने मसाले ऊषा स्पाइस ग्राइंडर में डालें और इसका पतला पाउडर बनने तक पीसें और एक तरफ रख दें।
  • उसी बर्तन में १ छोटा चम्मच घी डालें और गर्म करें उसमें साबुत धनिया और कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
  • सूखी भुनी कश्मीरी लाल मिर्च, धनिए के बीज, हरी मिर्च, ताज़ा धनिया और ताज़ा डिल एक साथ डालें और उसे पीस कर एक स्‍मूदपेस्ट बना दें (अगर ज़रूरत पड़े तो १ या २ बड़े चम्मच पानी डालें)
  • बर्तन में १ बड़ा चम्मच घी डालें और उसे धीमी आग पर गर्म करें। प्याज़ को तब तक हिलाएं जब तक यह पारभासी ना हो जाये। उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और तब तक फ्राई करें जब तक वो सुनहरी भूरा ना हो जाए। 
  • टमाटर और गीला मसाला डालें। तब तक पकाएं जब तक तेल मसाले से अलग ना हो जाए। 
  • उसमें मटन डालें और अच्छे से मिलाएं। मटन को तब तक पकाएँ जब तक उसका रंग ना बदल जाए। 
  • ३ कप पानी और सभी दालें, हल्दी और नमक डालें और उबालें। पैन को ढक्कन के साथ ढकें और आग धीमी कर दें।
  • मटन को तब तक पकाएं जब तक वो नर्म ना हो जाए, उसे लगातार थोड़े समय बाद हिलाते रहें।
  • इमली का रस और गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • १ बड़ा चम्मच सूखा गर्म मसाला और कसूरी मेथी डालें। तब तक पकाएं जब तक सभी फ्लेवर्स अच्छे से ना रच जाएँ।
  • उसे अदरक जूलीएन्ने और ताज़ा धनिये के साथ गार्निश करें और गर्म ब्राउन चावल के साथ परोसें।
Cooking tip

मसालों को सूखा भूनने से इनमें से आवश्यक तेल निकल जाते हैं और इसे अच्छी खुशबू मिलती है।

Our Collections

Registered Office (Manufacturer/Importer)

USHA INTERNATIONAL LIMITED, SURYA KIRAN BUILDING,
19 K. G. MARG, NEW DELHI - 110 001

SUPPORT
For consumer complaints, contact Customer Relation Officer at
Usha Cook

Plot. No. 15, Institutional Area, Sector-32, Gurugram- 122 001, Haryana,
Toll Free No. 18 001 033 111 • E-mail: usha_care@usha.com • Website: www.usha.com

All Rights Reserved. Usha International Ltd.