मिक्स्ड वेजिटेबल टिक्कीटिक्की एक पसंदीदा भारतीय जल्दी से बनने वाली स्नैक रेसिपी है, सब्ज़ियों के साथ मिक्स की हुई रंग-बिरंगी टिक्की इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है।
टिक्की एक पसंदीदा भारतीय जल्दी से बनने वाली स्नैक रेसिपी है, सब्ज़ियों के साथ मिक्स की हुई रंग-बिरंगी टिक्की इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है।
Ingredients
- १/२ कप उबले छोले
- १/२ कप उबले हरे मटर
- १/२ कप उबली गाजर
- १/२ कप उबली सेम की फलियाँ
- १/२ कप उबले आलू
- १०० ग्राम पनीर
- २ चम्मच बादाम
- २ चम्मच काजू
- १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
- १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वाद के लिए काली मिर्च
- १ छोटा चम्मच गर्म मसाला
- १/२ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- २ हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२ कप बारीक टुकड़े किए हुए ब्रैड
- ४ बड़ा चम्मच धनिया
- १/२ कप उबली फूल-गोभी का फूल
- १ छोटा उबला हुआ चुकंदर
Preparations

- एक मिक्सिंग जार में उबले हुए चने, उबले हुए हरे मटर, उबली हुई गाजर, उबली हुई सेम की फलियाँ, उबले हुए आलू, पनीर, उबली हुई चुकंदर, उबली हुई फूल-गोभी, बादाम, काजू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च, गर्म मसाला, जीरा पाउडर, हरी मिर्चें डालें और ऊषा इम्प्रेज़ा प्लस मिक्सर ग्राइंडर की मदद से इनका मिश्रण बनाएँ।
- इस मिश्रण को मिक्सिंग बोल में डालें ब्रेड क्रम्ब्सऔर कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण की गोल टिक्कियाँ बनाएँ और उन्हें फ्राइंग पैन पर रखें। टिक्कियों को ऊषा हैलोजन ओवेन में २१०˚ पर २० मिनट के लिए बेक करें।
- थोड़ी सी हंग दहीं, लाल मिर्च पाउडर और धनिये से इसकी सजावट करें।