हैदराबादी खिचड़ीसुगंध और स्वाद से भरपूर यह पारंपरिक भारतीय पकवान नाश्ते में, दोपहर या रात के खाने में खाया जा सकता है।
सुगंध और स्वाद से भरपूर यह पारंपरिक भारतीय पकवान नाश्ते में, दोपहर या रात के खाने में खाया जा सकता है।
Ingredients
- २ बड़े चम्मच घी
- २ तेज पत्ते
- १ इंच दालचीनी
- ३ इलायची
- ३ लौंग
- २ काली मिर्च के दाने
- ३ हरी मिर्च
- १ प्याज
- १ छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- १/४ छोटे चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- १ कप चावाल
- १/२ कप मसूर की दाल
- ३ कप पानी
- १/२ मुट्ठी धनिया के पत्ते
- १/२ मुट्ठी पुदीना के पत्ते
- धनिया स्प्रिग
Preparations

- ऊषा इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की नॉब राइस मोड पर करें।
- कुकर में घी गर्म करें। तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च, हरी मिर्च डालें और पकाएँ। उसके बाद प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का पकाएँ। हल्दी, नमक डालें और मिलाएँ।
- भिगोए हुए चावल, मसूर दाल, पानी, धनिया के पत्ते, पुदीना के पत्ते डालें और एक बार तेजी से हिलाएँ। ढक्कन के साथ कुकर को ढक दें। नॉब के वार्म मोड पर रीसेट होने तक चावल पकाएँ।
- धनिया स्प्रिग से गार्निश करें।
