टमाटर सांबरटमाटर सांबर एक बहुत ही मसालेदार और तीखा दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो इडली, डोसा और चावल के साथ खाया जाता है
टमाटर सांबर एक बहुत ही मसालेदार और तीखा दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो इडली, डोसा और चावल के साथ खाया जाता है
Ingredients
- १ कप टूर/अरहर दाल, १ घंटा भिगोई हुई
- २ बड़े चम्मच तेल
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी
- १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच देगी मिर्च पाउडर
- २ १/२ बड़े चम्मच सांबर पाउडर
- १ बड़ा चम्मच सरसों के बीज
- १२-१५ करी पत्ते
- २-३ हरी मिर्चें, कटी हुईं
- १ प्याज़, बारीक़ कटे हुए
- १ कप मिक्स वेजिटेबल (हरे चने, बैंगन, गाजर, सफेद ककड़ी और १ ड्रमस्टिक- १ इंच के टुकडों में कटा हुआ )
- ४ टमाटर, प्यूरीड
- १ बड़ा चम्मच इमली का गूदा पानी में भिगोया हुआ
- १/२ छोटा चम्मच गुड़
- चुटकी भर हींग
- स्वादानुसार नमक
Preparations

- सांभर पाउडर, हल्दी पाउडर और दोनों तरह के लाल मिर्च पाउडर को १/४ पानी के कप में डुबो दें और एक तरफ रख दें।
- ऊषा इलैक्ट्रिक कुकर को दाल मोड पर सेट कर दें।
- तेल को प्रेशर कुकर में गर्म कर लें। पकने तक राई और करी पत्ते डालें।
- हींग और प्याज़ डालें और प्याज़ का रंग बदलने तक हल्का तलें।
- मिक्स्ड सब्जियों को हिलाएँ और तलें। टमाटर प्यूरी और गुड़ डाल दें और २-३ मिनट तक पकाएँ जब तक टमाटर पक ना जाएँ और नरम ना हो जाएँ।
- घुला हुआ मसाला और २ कप पानी को मिलाएँ। लिड को बंद कर दें और सांबर को प्रेशर में पकने दें जब तक ईपीसी नॉब कीप वॉर्म मोड पर नहीं आ जाती।
- ईपीसी को बंद करें और प्रेशर को खुद-ब-खुद कम होने दें।
- ताज़ा करी पत्ते और धनिये से सजाएँ।
- गर्म चावल के साथ परोसें।
Cooking tip
टेम्परिंग के लिए तेल की जगह पर घी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
