अविअलदक्षिण भारत का पकवान, अविअल एक मिश्रित सब्जियों और दहीं की करी है, जिसे नारियल तेल और मसालों से बनाया जाता है।
दक्षिण भारत का पकवान, अविअल एक मिश्रित सब्जियों और दहीं की करी है, जिसे नारियल तेल और मसालों से बनाया जाता है।
Ingredients
- १/२ कप नारियल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ३ हरी मिर्च
- पानी जितनी ज़रूरत हो।
- ३/४ कप दहीं
- १ बड़ा चम्मच चावल का आटा
- २ बड़े चम्मच नारियल तेल
- १ बड़ा चम्मच सरसों के बीज
- ८-१० करी पत्ते
- २ सूखी लाल मिर्च
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी
- १०० ग्राम यम
- १०० ग्राम ऐश गौर्ड
- १०० ग्राम पेठा
- १ गाजर
- १०० ग्राम कच्चा केला
- २ आलू
- ६-८ ग्रीन बीन्स
- २ ड्रमस्टिक
- स्वादानुसार नमक
- हरी मिर्च
Preparations

- एक मिक्सर जार में नारियल, जीरा, हरी मिर्च, पानी डालें और ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को कटोरे में निकाल लें। दहीं, चावल का आटा डालें और अच्छे से मिलाएँ। एक तरफ रख दें।
- ऊषा इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की नॉब करी मोड पर कर दें। उसमें नारियल का तेल गर्म करें। सरसों के बीज, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च डालें और हल्का तलें। हल्दी, यम, ऐश गौर्ड, पेठा, गाजर, कच्चा केला, ग्रीन बीन्स, ड्रमस्टिक, नमक, पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ।
- तब तक पकाएँ जब तक नॉब कीप वॉर्म पोजीशन पर ना आ जाए। पेस्ट और चावल का आटा डालें और हिलाएँ। एक बार उबाल लें।
- हरी मिर्च के साथ गार्निश करें और गरमा गर्म परोसें।
