फुल चिकन रोस्टआपकी प्लेट में पड़े फुल रोस्टड चिकन से अच्छी दुनिया में और कोई भी भावना नहीं हो सकती। जब बात स्वाद की आती है तो आप इस लज़ीज़ स्टफ्ड रोस्टड चिकन को न नहीं कर सकते।
आपकी प्लेट में पड़े फुल रोस्टड चिकन से अच्छी दुनिया में और कोई भी भावना नहीं हो सकती। जब बात स्वाद की आती है तो आप इस लज़ीज़ स्टफ्ड रोस्टड चिकन को न नहीं कर सकते।
Ingredients
- १ स्माल चिकन (ब्रायलर),लगभग ७०० ग्राम
- ५० ग्राम मक्खन
- १ छोटा चम्मच अजवायन
- ३/४ छोटा चम्मच मिर्च
- १ छोटा चम्मच लाल शिमला मिर्च
- १/२ छोटा चम्मच नमक
- ४ लहसुन, बारीक कटे हुए
- १ बड़ा चम्मच नींबू का रस
- स्टफिंग के लिए
- २ बड़े चम्मच जैतून का तेल
- १ छोटा चम्मच लहसुन, बारीक कटा हुआ
- २ कप कटा हुआ पालक
- २ बड़े चम्मच कटी हुई अजवायन या अजमोद या धनिया
- २ प्याज़, कटे और तले हुए
- १/२ कप कद्दूकस किया हुआ स्मोक्ड गौड़ा चीज़ या चेडर चीज़
- १/२ कप ताज़ा ब्रेड के टुकड़े
- १ बड़ा चम्मच बारीक़ कटे हुए पाइन नट्स या बादाम
- १/४ छोटा चम्मच जैफल
सॉस के लिए
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १ छोटा चम्मच लहसुन, पिसे हुए
- १½ छोटे चम्मच आटा
- १½कप पानी
- १ क्यूब चिकन सीज़निंग
- २-३ छोटे चम्मच एचपी सॉस
- तोबॅस्को सॉस की कुछ बूदें
- १/४ छोटा चम्मच मिर्च
- एक चुटकी ब्राउन शुगर
ग्लेज़ के लिए
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १ छोटा चम्मच शहद
- १ छोटा चम्मच नींबू का रस
Preparations

- चिकन को धो लें चिकन को पेपर टॉवल के साथ ऊपर से और अंदर से सुखा लें उस पर ४ हल्केकट्स लगाएँ। पिघले हुए बटर में अजवायन का फूल, मिर्च, लाल शिमला मिर्च, नमक, लहसुन और नींबू का रस मिलाएँ इसे चिकन के ऊपर और अंदर रगडें चिकन को ३-४ घंटों के लिए मैरीनेट करें
- स्टफिंग के लिए पालक, लहसुन और अजवायन को ३-४ मिनट के लिए २ बड़े चम्मच जैतून के तेल में तलें जब तक वो थोड़ा नर्म और सूख ना हो जाए। आग से हटाएँ। स्टफि़ंगकी बाकी सभी सामग्री उसमें डाल दें। अच्छे से मिलाएँ। चिकन कैविटी में स्टफ कर दें। कैविटी को लकड़ी के स्क्यूअर्स के साथ बंद कर दें या फिर कॉटन के धागे से सिल दें।
- ग्लेज़ के लिए, बटर को भूरे होने तक गर्म करें। ग्लेज़ बनाने के लिए आग से हटाएँ और उसमें शहद और नींबू का रस डाल दें। चिकन पर ग्लेज़ लगाएं।
- चिकन को फॉइल में लपेटें। इसे ग्रीस्ड रोस्टिंग ट्रे पर रखें। ऊषा हैलोजन ओवन के नीचे वाले रैक में चिकन के साथ ट्रे को रखें। स्पीड अप बटन को दबाएँ और उसे २० मिनट के लिए १८०°C पर सेट करें। फॉइल को हटायें और फिर से ब्रश के साथ ग्लेज़ करें। हैलोजन ओवन को पहले की तरह २० मिनट के लिए १८०°C पर सेट करें। अब स्टार्ट दबाएँ और चिकन को तब तक पकाएँ जब तक उसका मोटा हिस्सा कटने पर उसका रंग गुलाबी ना रहे।
- सॉस के लिए, २ बड़े चम्मच मक्खन को पैन में गर्म करें ; उसमे पिसा हुआ लहसुन डालें और तब तक हिलाएँ जब तक कि लहसुन का रंग बदल ना जाए। चिकन सीज़निंग क्यूब और आटे को १½ कप पानी के साथ मिलाएँ और इसे लहसुन में डालें। उबलने तक हिलाएँ। उसमें तोबस्को सॉस, एचपी सॉस, चीनी और मिर्च डालें। ५ मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। सीज़निंग की जाँच करें।
- रोस्टेड चिकन को सर्विंग डिश में रखें। चिकन पर गर्म सॉस डालें। इसे हर्बड आलू और ताज़ा हरी जड़ी बूटियों के साथ परोसें।
Cooking tip
यह सुनिश्चित करें कि ट्रे ग्रीज़्डहै और चिकन को अच्छी तरह से फॉइल में लपेटें।